ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / Bihar Weather Alert: बिहार में भयंकर ठंड की चेतावनी, अगले 72 घंटे तक...

Bihar Weather Alert: बिहार में भयंकर ठंड की चेतावनी, अगले 72 घंटे तक राज्य के सभी जिलों में कोल्ड-वेव का असर; सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 72 घंटे के लिए राज्य के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे और कोल्ड-डे की संभावना के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

26-Dec-2025 05:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 29 दिसंबर तक मान्य रहेगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा और शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रहने की संभावना है।


मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल और शेखपुरा सहित लगभग पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सुबह और देर रात वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिमी हिस्सों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक बिहार के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में घना कुहासा बना रह सकता है। अन्य हिस्सों में सामान्य कोहरा रहेगा। कोल्ड-डे की स्थिति उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में जारी रहने का अनुमान है।


बता दें कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया समेत राज्य के करीब सभी जिलों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है। शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।