ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार: कोचिंग से निकली BA की छात्रा अचानक हो गई गायब, सड़क...

बिहार: कोचिंग से निकली BA की छात्रा अचानक हो गई गायब, सड़क किनारे मिली साइकिल

14-Mar-2023 05:09 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से है। जहां साईकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही एक बीए की छात्रा रास्ते से ही लापता हो गई। वहीं लापता छात्रा का साईकिल सड़क किनारे गिरा हुआ बरामद किया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के रहुआमनी नहर के समीप की है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सहरसा - बरियाही रोड के रहुआ मनी के पास सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रसासन के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे। 


घटना के सम्बंध में लापता छात्रा के परिजनों का कहना है छात्रा रोज की तरह साईकिल पर सवार होकर अपने घर रहुआ से कोचिंग पढ़ने सहरसा के एक कोचिंग संस्थान जा रही थी। काफी देर बाद भी छात्रा जब अपने घर नही पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया इस रहुआमनी रोड के किनारे छात्रा का साईकिल गिरा हुआ था। परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी बच्ची को दिनदहाड़े रास्ते से अगवा कर लिया गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि घटना के कई घँटे बीत जाने के बाद मौके पर पहुंची अगर समय रहते पुलिस पहुंचती तो बदमाश पकड़ में आ जाते। आक्रोशित लोगों ने कई घँटे सड़क को जामकर दिया और पुलिस से लापता छात्रा की बरामदगी की मांग की। 


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस लापता छात्रा के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।