ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / bihar / बिहार चुनाव : JDU का दावा, NDA में चिराग की वापसी असंभव

बिहार चुनाव : JDU का दावा, NDA में चिराग की वापसी असंभव

01-Nov-2020 05:03 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के लिए सिरदर्द बन चुके चिराग पासवान को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दावा किया है कि बिहार चुनाव के बाद भी एनडीए में चिराग पासवान की वापसी असंभव है. अशोक चौधरी ने कहा है कि नीतीश के खिलाफ बोलने के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए में शामिल नहीं होंगे, यह बात बिल्कुल तय है.


अशोक चौधरी ने आगे कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व के आगे चिराग की चुनौती साबित होने वाली है. नीतीश कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग रहा है और इसीलिए बिहार की जनता एक बार फिर से उन्हें चुनेगी. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि मतदाताओं के एक वर्ग में या भावना हो सकती है कि 15 साल के शासन के बाद नीतीश कुमार थक चुके हैं लेकिन राज्य में अभी भी ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि राज्य का नेतृत्व नीतीश कुमार से बेहतर कोई नहीं कर सकता.


अशोक चौधरी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर बिहार चुनाव के बाद भी एनडीए में लोजपा की वापसी का प्रयास होता है तो उनकी पार्टी इसका खुलकर विरोध करेगी. अशोक चौधरी ने कहा है कि हालांकि उन्हें इस बात की संभावना नहीं दिखती कि चिराग पासवान को वापस एनडीए में एडजस्ट किया जाए. लेकिन फिर भी अगर ऐसा हुआ तो जेडीयू का रवैया इस मामले पर बेहद कड़ा रहेगा. हम एनडीए में एलजेपी की वापसी का पुरजोर विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर अब एलजेपी के साथ किसी गठबंधन में नहीं रहेंगे.