Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
21-Jun-2020 02:56 PM
PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जी-जान से जुट गयी है। विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) भी चुनाव चिन्ह मिलते ही इलेक्शन मोड में आ गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रदेश कार्यालय में बैठक की और एलान किया कि वे 05 जुलाई को सोशल मीडिया कैंपेनिंग की शरुआत करेंगे। 'नाव चलाते मांझी' के सहारे वे अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने में जुट गये हैं। चुनाव आयोग की तरफ से उनकी पार्टी को ये चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
मुकेश सहनी ने वीआईपी प्रधान कार्यालय पटना में वीआईपी स्टार प्रचारकों एवं युवा साथियों के साथ समाज के वाजिब हक और अधिकार एवं जन जागरूकता अभियान के लिए विचार-विमर्श में बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार चुनाव कुछ अलग होगा। उन्होनें कहा कि पार्टी की विचारधारा, नीति और सिद्धांत और विजन को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है। उन्होनें एलान किया है कि 05 जुलाई को फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। उन्होनें इस मौके पर कार्यकर्ताओं से आह्लावन किया कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा अपनी सक्रियता बढ़ाए और डिजीटल रैली को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
इस मौके पर 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की कथनी और करनी में अंतर है। वे फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। उनकी सरकार में बिहार की जनता के विकास के लिए कोई विजन नहीं बचा हुआ है। उन्होनें नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें काबिलियत है और अगर बिहार के लिए उन्हें किए गये काम का भरोसा है तो अकेले चुनाव लड़ के दिखाए। उन्होनें कहा कि इस बार बिहार का शोषिच, पीड़ित, दलित, वंचित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज इस बार नीतीश कुमार के झांसे में आने वाला नहीं है। बिहार की जनता उन्हें चुनाव में सत्ता से बेदखल कर देगी।