CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
14-Jan-2026 08:40 AM
By FIRST BIHAR
Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहार सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब शुरुआती सहायता राशि 10,000 रुपये के बाद सफल महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के जरिए सरकार उन महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, जिन्होंने छोटी शुरुआत कर अपने रोजगार को बड़ी दिशा दी है।
योजना के पहले चरण में महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए थे। अब सरकार का फोकस उन महिलाओं पर है, जो इस प्रारंभिक राशि से सफलतापूर्वक अपना काम चला रही हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए बड़ी सहायता मिलने से उनका व्यवसाय बढ़ेगा और उनकी आमदनी का स्थायी जरिया बनेगा।
इस उद्देश्य के लिए 2 लाख रुपये की सहायता देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जा रही है। SOP में यह स्पष्ट किया जाएगा कि राशि किन शर्तों पर दी जाएगी, लाभार्थियों का चयन कैसे होगा, उनके व्यवसाय का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा और सहायता राशि एक साथ दी जाएगी या जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से। SOP को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं के व्यवसाय को मजबूत बनाना है। पहले चरण में 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 19 लाख और आवेदन आए हैं, जिन पर राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इन महिलाओं में से जिनका व्यवसाय बेहतर ढंग से चल रहा है, उन्हें अगले चरण में 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
योजना के तहत 2 लाख रुपये की मदद शुरू करने से पहले महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग में व्यवसाय से जुड़ी तकनीक, बाजार की समझ और बिजनेस संचालन की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जीविका से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, SOP लागू होते ही इस चरण पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पहले चरण के चयनित लाभार्थियों पर आधारित होगी। जिन महिलाओं को पहले चरण में राशि मिली है, वे अपने काम के प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए पात्र होंगी। आवेदन और मूल्यांकन की प्रक्रिया जीविका के स्वयं सहायता समूहों, प्रखंड स्तर के कार्यालय और विभाग के माध्यम से की जाएगी। पात्र महिलाओं की पहचान के बाद उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपये तक की सहायता उनके खाते में भेजी जाएगी।