‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल
12-Oct-2025 11:43 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के छपरा के दिघवारा प्रखंड के अखिलपुर पंचायत स्थित रामदाशचक गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्ची की जान बचाई जा सकी, जिससे कम से कम एक परिवार को इस त्रासदी से राहत मिली।
मृतक बच्चियों की पहचान भुलेटन महतो की पुत्रियों के रूप में हुई है। जिनमें 11 वर्षीय गुंजन कुमारी, 9 वर्षीय मंतुरानी कुमारी और 7 वर्षीय सपना कुमारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय ये बच्चियां नदी किनारे कपड़ा धोने गई थीं। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चली गईं और पानी में डूबने लगीं।
घटना के दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह एक बच्ची को बाहर निकालने में सफलता पाई, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों बहनों को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद गहरे पानी और तेज धारा के कारण तीनों बच्चियों की जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक बच्चियों के परिजनों से पूछताछ की और गांव में सुरक्षा एवं सतर्कता बढ़ा दी। इस हादसे की वजह से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
सारण से पवन कुमार सिंह रिपोर्ट