ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / bihar / Bihar Cabinet Meeting: बिहार के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, सरकार ने...

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, सरकार ने DA में कर दी इतनी बढ़ोतरी

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को 19 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 5% बढ़ा दिया। 1 जुलाई 2025 से षष्ठम वेतनमान वाले कर्मियों को 257% तथा पंचम वेतनमान वालों को 474% डीए मिलेगा।

09-Dec-2025 05:50 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है।


सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब 1 जुलाई 2025 से प्रभावी रूप से, षष्ठम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का DA 252% से बढ़ाकर 257% कर दिया गया है।


इसी तरह, पंचम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को अब 466% के स्थान पर 474% DA दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि महंगाई के बीच यह राहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


इसके अलावा सरकार ने पहले से कार्यरत 45 विभागों के अलावा तीन नए विभागों के गठन को स्वीकृति दे दी है। सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बेहतर शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग औऱ विमानन की संभावनाओं को और विस्तृत करने तथा वायु यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से सिविल विमानन विभाग का गठन किया है।