खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-May-2025 12:02 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दूल्हा नशे की हालत में शादी के लिए पहुंचा। दूल्हे के व्यवहार को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और उसके पिता ने भी बेटी के इस फैसले का पूरा समर्थन किया। नतीजतन, बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है जब करीब 12 बजे बारात धूमधाम के साथ गांव पहुंची। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे का असामान्य और लहराता हुआ बर्ताव देख लड़की पक्ष को शक हुआ कि वह नशे में है। जब इसकी पुष्टि हुई, तो दुल्हन ने साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के पिता ने बेटी के फैसले का सम्मान करते हुए शादी को रोक दिया और बारात को विदा कर दिया। इस दौरान वर पक्ष के लोग 12 घंटे तक दुल्हन के दरवाजे पर रुके रहे, यह उम्मीद करते हुए कि मामला सुलझ जाएगा और शादी संपन्न हो सकेगी। लेकिन लड़की और उसके पिता अपने निर्णय पर अडिग रहे।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस फैसले की चर्चा है और कई लोग इसे एक साहसिक कदम मान रहे हैं। नशाखोरी और बेजिम्मेदार व्यवहार के खिलाफ यह एक मजबूत सामाजिक संदेश है कि लड़कियां अब अपने भविष्य को लेकर सजग हो रही हैं। इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला आपसी समझ से सुलझा लिया गया।