BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
16-Feb-2026 09:49 PM
By First Bihar
DESK: कल 17 फरवरी से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचे। जिला स्तर पर परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा की परीक्षा होगी। कुल 15 लाख 12 हजार 687 परीक्षार्थियों ने मैट्रि की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरा था। जिसमें 7 लाख 58 हजार 633 परीक्षार्थी प्रथम पाली में एवं 7 लाख 54 हजार 54 परीक्षार्थी द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल होंगे।
छात्राओं के लिए प्रत्येक जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा केंद्र में कोई भी पदाधिकारी, वीक्षक, कर्मी व परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे। कुल 1699 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से पौने एक बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम के सवा 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया गया है।
वही मुंगेर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कल यानी 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली में निर्धारित समय सीमा तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी हाल में परीक्षा केंद्रों पर एंट्री नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने छात्रों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और बिना तनाव के परीक्षा दें।
मुंगेर में 17 फरवरी से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें छात्राओं के लिए 12 और छात्रों के लिए 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष कुल 19 हजार 586 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे।
प्रथम पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए तय समय के बाद आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी केंद्र सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे और दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। विद्यार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। जिला पदाधिकारी निखिल धनराज ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर केंद्र पहुंचे, घबराएं नहीं और शांत मन से परीक्षा दें।


