ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / bihar / BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी...

BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। राज्यभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली में बायोलॉजी और दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा ली जा रही है।

02-Feb-2026 07:33 AM

By First Bihar

BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया है। राज्यभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की जा रही है। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी विषय की परीक्षा ली गई, जबकि दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है।


बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया, वहीं केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई परीक्षार्थी विलंब से पहुंचकर जबरन परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसे अगले दो वर्षों के लिए बोर्ड की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा।


अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के आयोजन के लिए राज्यभर में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रशासनिक और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी जिलों के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें और विधि-व्यवस्था बनाए रखें।


बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष इंटर परीक्षा में कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल हैं। इस बार इंटर परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है, जो राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सफलता को दर्शाता है।


पटना जिले की बात करें तो यहां कुल 73,963 परीक्षार्थी इंटर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की परीक्षा को सुचारु और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


बिहार बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तकनीकी स्तर पर भी विशेष इंतजाम किए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी को उनके नाम, विवरण और फोटो के साथ प्री-प्रिंटेड उत्तरपुस्तिका और ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई है। इन उत्तरपुस्तिकाओं और ओएमआर शीट पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और परीक्षा तिथि पहले से ही अंकित है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना समाप्त हो जाती है।


इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्राधीक्षक को छोड़कर कोई भी पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी या परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकता। साथ ही कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना भी सख्त रूप से प्रतिबंधित है। बिहार बोर्ड का कहना है कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।