fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना
23-Mar-2026 01:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर किया है। इंटर की परीक्षा में कुल 26 विद्यार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन साइंस में स्टेट टॉपर बने हैं जबकि गया की निशू कुमारी आर्ट्स में और पटना की अदिति कुमारी ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
इंटर साइंस में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय पंध के छात्र हैं। आदित्य ने 96.20 प्रतिशत यानी 481 अंक हासिल किया है। वहीं गया जी की रहने वाली निशु कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.80 प्रतिशत यानी 479 अंक हासिल कर टॉप किया है जबकि पटना के संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा अदिति कुमारी ने 96 प्रतिशत यानी 480 अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बनी हैं।
इंटरमीडियएट साइंस में 6 छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है। वहीं आर्स्ट स्ट्रीम में कुल 13 छात्र- छात्रा टॉप हुए हैं जबकि कॉमर्स में कुल 7 छात्र-छात्रा ने टॉप किया है। सीतामढ़ी की रहने वाली साक्षी कुमारी सेकंड साइंस टॉपर बनी हैं जबकि सीतामढ़ी की ही रहने वाली सिद्धि शिखा आर्ट्स में सेकेंड टॉपर बनी हैं वहीं पटना की माही कुमारी कॉमर्स में सेकेंड टॉपर बनी हैं।
बता दें कि इंटर की परीक्षा में कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। 86.23 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है जबकि 84 प्रतिशथ छात्रों सफल हुए हैं। परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर नतीजे देख सकते हैं।
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर "Bihar Board Intermediate Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें। इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
