ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की,...

BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर

Bihar Board ने 12वीं परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। छात्र 6 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया।

28-Feb-2026 08:57 AM

By First Bihar

BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने इंटर वार्षिक (थ्योरी) परीक्षा 2026 के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब अगले चरण में पहुंच गया है। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के सभी थ्योरी विषयों के बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर संबंधित विषय की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।


बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र या संबंधित व्यक्ति को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 6 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर लॉगिन करना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि किसी उत्तर में त्रुटि पाई जाती है, तो संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी।


इंटर परीक्षा 2026 में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का महत्व काफी अधिक रहा है। कुल अंकों का 50 प्रतिशत हिस्सा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित था। छात्रों ने इन प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए थे। ऐसे में आंसर-की जारी होने से विद्यार्थियों को अपने संभावित अंकों का आकलन करने का अवसर मिल गया है। इससे उन्हें परिणाम से पहले अपनी स्थिति का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।


इधर, राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मुजफ्फरपुर जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन लगभग 6 प्रतिशत कॉपियों की जांच की गई, हालांकि डाटा एंट्री का कार्य केवल 1 प्रतिशत कॉपियों तक ही सीमित रह सका। चैपमैन मूल्यांकन केंद्र पर सबसे अधिक कॉपियां जांची गईं। यहां अंग्रेजी, उर्दू और साइकोलॉजी विषय की 58,850 कॉपियां भेजी गई थीं, जिनमें से 3,072 कॉपियों की जांच पहले दिन पूरी की गई। हालांकि इनकी डाटा एंट्री शुरू नहीं हो सकी।


जिला स्कूल मूल्यांकन केंद्र पर हिंदी विषय की 56,171 कॉपियां जांच के लिए पहुंचीं। यहां लगभग 3 प्रतिशत कॉपियों की जांच की गई और अधिकतर की डाटा एंट्री भी कर दी गई। डीएन हाईस्कूल में बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ और कंप्यूटर साइंस विषयों की 55,130 कॉपियां भेजी गईं। यहां भी करीब 3 प्रतिशत कॉपियों की जांच हुई, लेकिन डाटा एंट्री कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। मारवाड़ी हाईस्कूल में अकाउंट, फिलॉसफी, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स विषयों की 512 कॉपियां पहले दिन जांची गईं और सभी की एंट्री पूरी कर ली गई। वहीं, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल में भूगोल और होम साइंस विषयों की लगभग 3 प्रतिशत कॉपियों की जांच की गई।


इस वर्ष इंटर परीक्षा के लिए 13,17,846 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि मैट्रिक परीक्षा में 15,12,963 छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटर का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। संभावना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्र अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकेंगे।


फिलहाल छात्रों की नजर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि और मूल्यांकन प्रक्रिया की प्रगति पर टिकी है। आपत्तियों के निपटारे और कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में आने वाले कुछ सप्ताह परीक्षार्थियों के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं।