गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
11-Mar-2025 01:35 PM
By First Bihar
Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक (10th) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 से 25 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। परीक्षा समापन के बाद बीएसईबी की ओर से आंसर-की जारी की गई थी जिस पर 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। आज यानि 11 मार्च के बाद दर्ज आपत्तियों का निराकरण बोर्ड की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा. उसके बाद रिजल्ट तैयार किया जायेगा। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अंसार-की को ध्यान में रखकर घोषित होगा।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं (10th) का रिजल्ट 25 मार्च से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर घोषित किया जायेगा। हर बार की तरह किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।
बीएसईबी की ओर से रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com साइट्स पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपका परिणाम दिख सकेगा। वहीं परीक्षार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा यह अंक आपको प्रत्येक विषय में अलग-अलग प्राप्त करने होंगे।
इसके साथ ही अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करवाया जायेगा। छात्र तय तिथियों में फॉर्म भरकर फेल होने वाले विषयों की परीक्षा को दोबारा दे सकेंगे और एग्जाम को पास कर सकेंगे। जिससे विद्यार्थियों के साल बर्बाद होने से बच जायेगा।