घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
19-Dec-2025 11:59 AM
By First Bihar
Bihar News: हिजाब विवाद को लेकर जारी बयानबाजी के बीच बिहार बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में हुई हिजाब हटाने वाली घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
एक्स पोस्ट में निखिल आनंद ने लिखा, "भारत सरकार और बिहार सरकार से अपील है कि बिना चेहरा देखे किसी भी स्त्री-पुरुष को परीक्षा देने, नियुक्ति पत्र लेने और किसी भी संस्थान में पढ़ाई करने या नौकरी करने की अनुमति न दी जाए। परीक्षा केंद्र पर चेहरे की वीडियोग्राफी कराकर ही प्रवेश दिया जाए और नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान अभ्यर्थी का चेहरा समेत वीडियोग्राफी की जाए।"
साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी अपील किया है और निखिल आनंद ने कहा कि भविष्य में सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बिना चेहरा देखे किसी भी व्यक्ति को वोट देने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का उपाय बताया।
पाकिस्तान से मिली धमकी को लेकर भी निखिल आनंद ने प्रतिक्रिया दी। हाल ही में पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी थी। बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस पर निखिल आनंद ने कहा, "सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाले पाकिस्तानपरस्त, छद्म धर्मनिरपेक्ष और भारत में शरिया कानून लागू करने के समर्थक लोग जान लें कि ओबीसी-ईबीसी और पिछड़ा समाज चुप नहीं बैठेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार जी बिहार के जन-जन के नेता हैं और समस्त दलित-महादलित-पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के गौरव हैं। भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाने की कोशिशों के खिलाफ देशवासियों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।"
ऐसे में बिहार में हिजाब विवाद और बाहरी धमकियों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है। इस बीच सरकार और चुनाव आयोग के सामने चुनौती यह बनी हुई है कि शिक्षा संस्थानों और मतदान केंद्रों में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।