घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
26-May-2021 09:24 PM
PATNA : एलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव लगातार विवादों में है. योग गुरु बाबा रामदेव पर अब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने भी निशाना साधा है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि बाबा रामदेव योग गुरु हैं लेकिन उन्हें योगी नहीं कहा जा सकता. संजय जायसवाल ने कहा है कि योगी अपने मस्तिष्क सहित तमाम इंद्रियों पर काबू पा लेता है, जो बाबा रामदेव के साथ नहीं है.
आईएमए ने नहीं बाबा रामदेव को कानूनी नोटिस भेजकर 1000 करोड़ रुपए का दावा ठोका है. दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए योग गुरु पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है. आईएमए जैसी बड़ी संस्था का कहना है कि उन्होंने कोरोना वायरस लेकर गलत बयानी की है. इन्हीं विवादों के बीच बिहार बीजेपी के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव पर कड़ी टिप्पणी की है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा रामदेव प्रकरण को लेकर अपने फेसबुक पेज के ऊपर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. संजय जायसवाल ने कहा है कि भले ही बाबा रामदेव ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई हो लेकिन यह हकीकत है कि वह तमाम इंद्रियों पर काबू नहीं कर पाए. अगर ऐसा होता तो वह बेवजह बयानबाजी नहीं करते.
संजय जयसवाल ने आईएमए के साथियों से अपील की है कि वह निरर्थक बातों में फंसकर अपनी वर्षों की साधना को बर्बाद नहीं करना चाहिए. कोरोना काल में जान गवाने वाले हमारे डॉक्टरों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. संजय जायसवाल ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से एक अजीब प्रतियोगिता देखने को मिल रही है. हर बेतुकी बात पर जवाब देना आवश्यक नहीं होता और ज्यादा बोल कर आप किसी को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देने लगते हैं. अभी आइएमए भी ऐसा ही कर रहा है. बाबा रामदेव एक अच्छे योग गुरु जरुर हैं पर योगी नहीं हैं.