बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग
29-Mar-2022 08:22 AM
PATNA : बिहार में बिजली कंपनी के नाम पर है एक बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है. जालसाजों ने बिजली कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर वैकेंसी निकाल दी है. इस फर्जीवाड़े के तहत 20 तो 50 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. इसमें असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए 300 पद स्विच बोर्ड ऑपरेटर के लिए 1000 पद जूनियर लाईनमैन के लिए 500 पद और टेक्नीशियन के लिए 250 पद पर बहाली निकाली गई है.
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अधिकारियों को खुद इस बात की भनक लगी तो वह हैरत में पड़ गए. अधिकारियों के मुताबिक बिजली विभाग में कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई है. जिस वेबसाइट पर यह वैकेंसी आउट की गई वह पूरी तरीके से फर्जी है. बिजली विभाग की वैकेंसी की जानकारी उसके अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है. बिजली कंपनी ने ऐसे किसी फर्जीवाड़े के झांसे में युवाओं से नहीं आने की अपील की है.
बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bsphel.co.in है. इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जिस वेबसाइट पर फर्जी वैकेंसी निकाली गई उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.