ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Bihar Bhumi: पटना के भू अर्जन अधिकारी- बिहटा CO समेत 10 अफसरों पर...

Bihar Bhumi: पटना के भू अर्जन अधिकारी- बिहटा CO समेत 10 अफसरों पर करप्शन का केस, साल के पहले दिन ही विजिलेंस का बड़ा एक्शन..

पटना के बिहटा अंचल में भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले को लेकर भू-अर्जन अधिकारी, CO समेत 10 अधिकारियों पर विजिलेंस ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। साल के पहले दिन निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

01-Jan-2026 08:59 PM

By First Bihar

DESK: पटना के भू-अर्जन अधिकारी, बिहटा के अंचलाधकारी सहित 10 अधिकारियों पर करप्शन का केस दर्ज किया गया है। साल के पहले दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार से 11 परिवादियों के शिकायत के संबंध में प्राप्त पत्र के आधार पर पटना जिला के बिहटा अंचल, मौजा सिकनदरपुर में भूमि अधिग्रहण वाद सं0-01/2011-12 मेगा औद्योगिक पार्क निर्माण (भूमि बैंक) हेतु सरकार द्वारा अधिग्रहित जमीन में दर्जनो किसानों के मुआवजा भुगतान में हुए फर्जीवाड़ा की जाँच की गई। 


जॉच के क्रम में एक परिवादी की शिकायत की विस्तृत जॉच में पाया गया कि किसानों के मुआवजा भुगतान में करीब 55 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा पाया गया। इस फर्जीवाड़ा में 10 पदाधिकारियों/ कर्मियों जिसमें पटना जिला के तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, तत्कालीन अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भू-अर्जन कार्यालय के तत्कालीन कानूनगो, सहायक, प्रधान सहायक, अमीन एवं बिहटा अंचल के तत्कालीन अंचाधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं 01 गैर लोक सेवक को संलिप्त पाते हुए निगरानी थाना काण्ड सं0-01/2026, दिनांक 01.01.2026 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13(1)(51) / 12 भ्र०नि०अधि० 1988 एवं धारा 420/409/467/468/471/419/120 बी/34 भा०८० वि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान के क्रम में अन्य परिवादियों के मामलों को भी देखा जाएगा।