पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
05-Dec-2025 07:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Bhumi: बिहार में जमीनों की रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग के अधिकारियों को बड़ा टास्क दे दिया है। अब जमीन की दाखिल खारिज तय समय सीमा के भीतर होगी।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा जमीन की रजिस्ट्री के 90 दिनों यानी तीन महीनो के भीतर वह दाखिल खारिज के लिए आवेदन जरूर करें ताकि दाखिल खारिज को समय पर करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि विभाग के अंदर बेहतर पारदर्शिता और लोगों की समस्या के समाधान के लिए नई पहल का वातावरण बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद कहा है कि आज हुई समीक्षा बैठक में ई मापी रिपोर्ट के लिए विभाग द्वारा निर्धारित परफॉर्मा अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके साथ ही साथ राज्य के जिलों में लगने वालों मेला पर भी बैठक में चर्चा हुई है कि उसकी उपयोगिता संबंधित जिला से मंगाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अंदर हमारी सांस्कृतिक विरासत या रेवेन्यू से जुड़े मेले का सरकार विस्तार करेगी।