खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Feb-2026 06:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: भोजपुर जिले के बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझवलिया मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान रिटायर्ड शिक्षक ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के रामनाथ टोला निवासी स्वर्गीय रामानंद सिंह के 75 वर्षीय पुत्र भोला सिंह के रूप में की गई है। वह पीरो प्रखंड के तार गांव स्थित तार मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में घायल उनका 40 वर्षीय पुत्र ब्रज किशोर सिंह बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भोला सिंह रविवार की देर शाम अपने पुत्र के साथ बाइक से पीरो बाजार सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी खरीदने के बाद जब दोनों गांव लौट रहे थे, तभी ओझवलिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।