Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
15-Feb-2026 04:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद बिहार पुलिस और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर भागलपुर सहित राज्य के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा और नियमावली को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
भागलपुर शिक्षा का बड़ा हब होने के कारण यहां सबसे अधिक गर्ल्स हॉस्टल हैं, इसलिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। आज एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भागलपुर के हॉस्टल संचालकों के साथ बैठक की।
बैठक में हॉस्टलों में सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए, जिनमें हॉस्टल में सीसीटीवी सुविधा मजबूत करना, लड़कों की एंट्री पर रोक, वार्डन की 24 घंटे मौजूदगी, एंट्री रजिस्टर और बायोमेट्रिक प्रणाली का पालन और हॉस्टल रजिस्ट्रेशन का हर साल नवीनीकरण शामिल हैं।
इसके अलावा, शाम में छात्राओं की एंट्री और हॉस्टल व कोचिंग टाइमिंग को निर्धारित करने के आदेश भी दिए गए। सिटी एसपी ने संचालकों को नियमावली का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया। हॉस्टल संचालकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि कुछ नियम पहले से लागू थे, जबकि नए नियम जोड़कर छात्राओं की सुरक्षा और बढ़ाई गई है।