खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Mar-2023 08:29 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में प्रशासन चाहे जितनी भी दावे कर ले लेकिन अवैध शराब कारोबारी आए दिन अपने कारोबार के लिए नए-नए निजात ढूंढ ले रहे हैं. हाल ही में कई जगह ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जहां प्रशासन भी हक्का-बक्का रह जा रही है. इन अवैध शराब कारोबारियों के ट्रेड को देखकर मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है. लगातार अवैध शराब एवं अवैध गतिविधि वाले शातिरों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.
बता दें मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन से किसी भी चीज को लेकर गुजर जाना अब मुश्किल है रेल पुलिस चप्पे-चप्पे पर सादे लिवास में भी अपना काम करने में जुटी रहती है इसी का परिणाम है कि आए दिन रेलवे में अपराधिक घटनाओं में काफी गिरावट आई है. साथ ही साथ अवैध चीजों को ट्रेन से ले जाने वाले शातिर लोग भी परहेज कर रहे हैं. रेल पुलिस का खौफ अब बढ़ गया है. बात दें इस दरमियान मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने जब न्यू दिल्ली बरौनी स्पेशल ट्रेन से बुकिंग किया हुआ. माल एक ठेले पर रखकर ले जाया जा रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो वैसे ही एक भागने लगा. जिसे स्टेशन पर पुलिस ने खदेर कर धर दबोचा और फिर बुकिंग से लाया जा रहा है सामान को खोला तो सभी लोग हैरान हो गए. इस बुकिंग वाले माल में 20 कार्टन अवैध विदेशी शराब में लिख जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने उक्त शराब कारोबारी गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी पूछताछ में गोविंद ने अपना घर मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरण छपरा रोड नंबर 04 का बताया.
पूरे मामले पर पूछे जाने पर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान के दौरान ही न्यू दिल्ली बरौनी क्लोन स्पेशल से बुकिंग कर लाया जा रहा था. अवैध शराब शक के आधार पर पुलिस की टीम ने पकड़ा जिसमें इतनी बड़ी कंसाइनमेंट पुलिस को हाथ लगी पकड़े गए शराब कारोबारी से पूछताछ चल रही है कई अहम सुराग भी मिले हैं. जिस पर पुलिस काम करने लगी है कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.