ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच...

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही सदन में एक बार फिर सियासी घमासान देखने को मिला। दलित नेता राम विलास पासवान को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जोरदार भिड़ंत हो

17-Feb-2026 11:02 AM

By First Bihar

बिहार में विधानसभा बजट सत्र में आज 11 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ। सदन में आज एक बार फिर दिवंगत राम विलास पासवान को लेकर हंगामा देखने को मिला। जब आज विधानसभा के कार्रवाई शुरू हुई तो उसके बाद मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत हुई।


दरअसल, बिहार विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। विपक्ष के विधायक भाई वीरेंद्र ने मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने पर सरकार को घेरा। इस पर मंत्री अशोक चौधरी से विपक्ष को भिड़ंत हो गई। विपक्षी सदस्य भी अपनी सीट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। इसके बाद सरकार की तरफ से अशोक चौधरी ने करारा जवाब दिया।इस बीच  स्पीकर ने तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे विधायकों के हाथ से तख्ती हटाने का आदेश दिया।


बताया जा रहा है कि, सदन में बीते दिनों राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने राम विलास पासवान को लेकर तल्ख़ बातें कही थी अब इसी बात को लेकर लोजपा (आर ) के विधायक मांफी की मांग कर रहे हैं इसी मुद्दे को लेकर बीते कल भी सदन में हंगामा हुआ और उसके बाद पहले सत्र की कार्यवाही रोक दी गई और दुसरे सत्र में भी इसको लेकर लोजपा (आर ) के विधायक राजू तिवारी ने सवाल उठाया था। अब आज भी सदन शुरू होने से पहले विधायक बाबु लाल शोर्य ने इस मुद्दे को उठाया और अब आज भी सदन में हंगामा देखने को मिला।