ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / बिहार : अस्पताल के कचरे में मिला कोरोना का वैक्सीन, वीडियो वायरल हुआ...

बिहार : अस्पताल के कचरे में मिला कोरोना का वैक्सीन, वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

23-Jan-2022 11:12 AM

BUXAR : बक्सर जिले के रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पस के कचरे के बीच कोरोना की वैक्सीन बरामद होने के बाद स्वास्थ्य विभाग महकमे में हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के बाहर कचरे के ढेर से कई वैक्सीन होने का वीडियो शोशल मिडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन के सिस्टम पर ही सवाल खड़े हो गए हैं.


वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पाव फूलने लगे. आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर सभी वैक्सीन को एकत्र कर जांच में जुट गये. उन्होंने बताया कि वैक्सीन मामले की जांच की जाएगी. जो भी स्वास्थ्यकर्मी इसमें दोषी पाया जायेगा उसपर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


इधर, इस बाबत पूछे जाने पर बक्सर सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ ने कहा है कि इस तरह का मामला उनके भी संज्ञान में आया है और इसकी जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है और जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट आते ही जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 


कोरोना के कारण पूरे विश्व के साथ देश ने भी बड़ी तबाही देखी है. बताते चले कि कोविड 19 के पहले और दूसरे लहर में कितने लोग परेशान हुए और फिर कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी. कोविड का खतरा अभी भी नहीं टला है. तीसरी लहर की दस्तक के बाद से अभी भी इसका प्रकोप जारी है. 


news image


हालांकि इसकी रोकथाम में वैक्सीनेशन एक बड़ा हथियार साबित हुआ जिसके बूते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में बड़ी कामयाबी भी मिली. कोविड के पीक लहर के साथ जब कोरोना का टीका आया तो इसे लगाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा गया और कहीं-कहीं तो टीका की कमी के कारण लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला. हालांकि अब ज्यादातर लोग वैक्सीनेटेड हो चुके हैं और अब टीके की भी कोई कमी नहीं है. लेकिन फिर भी वैक्सीन के इस तरह कचरे के ढेर में मिलने से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे.