ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला

Home / bihar / Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,...

Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले

Bihar Police News: बिहार के अरवल जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। 11 थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह कदम जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

14-Sep-2025 05:42 PM

By mritunjay

Bihar Police News: बिहार के अरवल में पुलिस पदाधिकारियों के व्यापक फेरबदल के तहत कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी आदेश को मगध क्षेत्र गया के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से अप्रुवल प्रदान किया गया है। 


अरवल पुलिस कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार 11 पुलिस पदाधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर थानाध्यक्ष बनाया गया है। नव पदस्थापित थानाध्यक्षों में प्रमुख रूप से पु०नि० धीरज कुमार को करपी थाना, पु०अ०नि० समीर कुमार को कुर्था थाना, पु०अ०नि० अविनाश कुमार-2 को मानिकपुर थाना तथा पु०अ०नि० बलिस्टर राम को रामपुर चौरम थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


इसी तरह पु०अ०नि० सेराज आलम को परासी थाना, पु०अ०नि० चन्दन कुमार झा को मेहन्दिया थाना और पु०नि० पवन कुमार सिंह को कलेर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पु०अ०नि० कन्हैया कुमार को बंशी थाना, पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह-2 को शहरतेलपा थाना, पु०अ०नि० सिमरन राज को किंजर थाना तथा पु०नि० दरबारी चौधरी को अरवल थाना का प्रभार सौंपा गया है।


आदेश के अनुसार सभी नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने थानों में योगदान देना अनिवार्य होगा। साथ ही योगदान प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करना होगा। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पु०नि० धीरज कुमार, पु०अ०नि० समीर कुमार एवं पु०अ०नि० सेराज आलम अपने पास लंबित मामलों का स्वयं निष्पादन करेंगे।


वहीं पु०नि० दरबारी चौधरी को अपने लंबित कांड नए थानाध्यक्ष को सौंपने का आदेश दिया गया है। इसी तरह पु०नि० पवन कुमार सिंह को आईटी एक्ट से जुड़े मामलों का प्रभार साईबर थाना को सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।


news image