ब्रेकिंग न्यूज़

LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश

Home / bihar / बिहार के अंचल कार्यालयों में तैनात होंगे अंचल गार्ड, महिला कर्मियों के लिए...

बिहार के अंचल कार्यालयों में तैनात होंगे अंचल गार्ड, महिला कर्मियों के लिए विशेष व्यवस्था

बिहार के अंचल कार्यालयों में भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचल गार्ड तैनात किए जाएंगे। महिला अधिकारियों वाले कार्यालयों में महिला पुलिसकर्मी भी अनिवार्य रूप से रहेंगी।

08-Sep-2025 07:22 PM

By First Bihar

PATNA: जमीन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंचल कार्यालयों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के अंचल कार्यालयों में अंचल गार्ड की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य अंचलाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण में सहयोग देना है।


जारी निर्देश के अनुसार, हर अंचल कार्यालय में 1 से 4 गृहरक्षक बल (होम गार्ड) को अंचल गार्ड के रूप में तैनात किया जाएगा। इन गार्डों के प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार या जिला पुलिस के सिपाही होंगे। जहां-जहां महिला अंचलाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी तैनात हैं, वहां महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ अंचल गार्ड की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।


यह कदम राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुरोध पर उठाया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया था कि भूमि विवादों से जुड़े मामलों के कारण अंचल कार्यालयों में आमजनों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इससे विधि-व्यवस्था की चुनौती पैदा हो रही थी।


पुलिस महानिदेशक की स्वीकृति

इस आदेश को पुलिस महानिदेशक, बिहार की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।