ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / bihar / Bihar Accident: नालंदा में तेज रफ्तार का क़हर, दो अलग-अलग हादसों में 5...

Bihar Accident: नालंदा में तेज रफ्तार का क़हर, दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत

Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान गई है। एक घटना में दो साढ़ू और दूसरी घटना में 3 दोस्तों की मौत हुई है।

07-Mar-2025 11:26 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Nalanda Road Accident: नालंदा में  तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं हिलसा थाना और हरनौत थाना क्षेत्रों में हुईं, जिनमें तीन दोस्त और दो सगे साढ़ू शामिल हैं।


हिलसा थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में बीती रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान पारथु गांव निवासी रोहित राज (20), दिलशांत कुमार (18) और ओमप्रकाश (23) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों युवक गांव से बारात में शामिल होने के लिए पटना के फरीदपुर थाना क्षेत्र के अरैया गांव जा रहे थे। हिलसा बाईपास पर अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिलशांत 9वीं कक्षा का छात्र था, ओमप्रकाश ग्रेजुएशन पार्ट-3 में और रोहित पार्ट-1 में पढ़ रहा था।


वहीं हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां पुल के पास सीएनजी ऑटो और कार की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां 30 फीट गहरी खाई में गिर गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी राम प्रवेश पासवान (58) और पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार (50) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सरकारी शिक्षक थे।


परिजनों के अनुसार, दोनों रिश्ते में साढ़ू थे और शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे। गोनावां पुल के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कार सवार और ऑटो चालक फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।