कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
18-Jan-2026 05:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के 52 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने और इसी योजना के माध्यम से नए रोजगार सृजित करने की तैयारी की है। इस योजना की घोषणा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मार्च 2026 तक पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से सरकारी स्कूलों के कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए भी पोशाक तैयार कराने हेतु शिक्षा विभाग से अनुरोध किया गया है। यह पहल राज्य सरकार के 1 करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
श्रवण कुमार ने यह बात दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान के सभागार में आयोजित पोशाक वितरण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि राज्य के 1.15 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को साल में दो पोशाक उपलब्ध कराने की सहमति दी गई है।
आगामी जून-जुलाई वित्तीय वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के बच्चों के लिए भी पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। योजना की शुरुआत के तहत 15 बच्चों को पोशाक वितरण कर इसका शुभारंभ किया गया।
इस पहल से न केवल बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अनुभव मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन के माध्यम से स्थानीय कारीगर और जीविका से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।