EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
07-Mar-2022 07:24 AM
PATNA : बिहार में मौसम के तेवर हर दिन बादल रहे है. दिन में ठंड का अहसास खत्म हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग पटना के मानें तो पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ आकाश साफ रहेगा. तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है.
जानकारी दी गई है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में बिहार का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इससे समझा जा सकता है कि मार्च में ही क्या हालत होने वाली है. मौसम विभाग पटना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है.
दूसरी ओर बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ जिसके वजह से अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. आकाश साफ रहेगा. बीते रविवार के तापमान की बात करें तो लोगों को दिन में अभी की धूप से परेशान होते देखा गया. रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.5 तो न्यूनतम सामान्य से दो ज्यादा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे ठंडा शहर रहा. जबकि 32.6 डिग्री के साथ बांका सबसे गर्म रहा. दूसरी तरफ राज्य का न्यूनतम तापमान 14 से 16 तो अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.