Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
19-Dec-2025 11:19 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही पर पति होने का दावा कर रहे आरा जिला के देव भारती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। देव भारती का कहना है कि 2022 में उन्होंने बर्खास्त महिला सिपाही के साथ शादी की थी। उस समय महिला सिपाही अपने पिछले पति के निधन के कारण दुखी थी, इसलिए देव ने उसे सहारा देने के लिए अपने परिवार में शामिल किया। शुरुआती समय में दोनों के बीच संबंध सामान्य और पारिवारिक रूप से ठीक चल रहे थे।
हालांकि, 2023 में महिला सिपाही की नौकरी दोबारा बहाल होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया। देव भारती का आरोप है कि अब उनकी पत्नी दिनभर किसी अन्य युवक से मोबाइल पर बात करती रहती हैं और एक दिन उन्होंने उस युवक को अपने कमरे पर बुला लिया। इस घटना के बाद दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई। देव के सिर पर महिला ने जोरदार वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद देव ने खुद इलाज कराया और तब से दोनों अलग रह रहे हैं।
देव ने बताया कि महिला सिपाही वर्तमान में CTS नाथनगर में प्रशिक्षण ले रही हैं। बुधवार को जब देव CTS पहुंचे, तो महिला ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। देव ने CTS प्रशासन से भी मिलकर अपनी आपबीती बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। देव ने महिला सिपाही के साथ शादी का फोटो और अपनी पीड़ा का वीडियो फुटेज जारी किया है।
वहीं, महिला सिपाही से उनके पक्ष को जानने के लिए लगातार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। CTS के प्रिंसिपल सह एसपी लाल बाबू यादव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और कोई व्यक्ति उनके पास मिलने नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जांच की संभावना बनी हुई है। अगर आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो पुलिस विभाग और CTS प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जा सकती है।