रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
01-Jun-2025 07:46 PM
By FIRST BIHAR
Ara News: अजय सिंह की अनुपस्थिति में भी गद्दा वितरण का कार्य बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। यह गद्दा वितरण विशेष रूप से पुलिस अथवा होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए किया गया था।
हाई जंप के अभ्यास में यह गद्दे विशेष रूप से सहायक सिद्ध होंगे। यह वितरण अजय सिंह के "विजन – खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार" अंतर्गत किया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि उन्होंने पूर्व में गद्दों की मांग की थी, जिसके लिए उन्हें तारीख पहले से ही सूचित कर दी गई थी। तय तारीख पर, अजय सिंह की अनुपस्थिति में भी उनके प्रतिनिधियों ने समय पर गद्दे उपलब्ध कराए।
इस मौके पर श्रीपालपुर गांव के खेसरहिया पंचायत के युवाओं ने तथा मटुकपुर पंचायत के 30 से 40 युवाओं की टीम ने गद्दे स्वीकार किए। गद्दा वितरण कार्यक्रम में अजय सिंह के भाई जे.के. सिंह, नेकनाम टोला के राम प्रताप सिंह, तथा सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू सिंह उपस्थित रहे।