बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2025 02:36 PM
By First Bihar
Vikramshila Express Cancelled: भागलपुर से आनंदविहार जाने वाले रेलयात्रियों के लिए यह काफी काम की खबर है। रेलवे ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को 12 और 13 फरवरी को रद कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। ट्रेन में आरक्षण कर चुके यात्रियों को मैसेज के माध्यम से सूचना दी गई है। यह ट्रेन एक दिन भागलपुर से तो एक दिन आनंद विहार से कैंसिल रहेगी।
जानकारी के अनुसार, महाकुंभ मेले में प्रयागराज स्टेशन पर हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को अप-डाउन दिशा में 12 और 13 फरवरी को रद कर दिया है। अप मार्ग में भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस बुधवार यानी 12 फरवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह 13 फरवरी को आनंद विहार टर्मिनल से विक्रमशिला नहीं चलेगी।
वहीं, ट्रेन में आरक्षण कर चुके यात्रियों को मैसेज के माध्यम से सूचना दी गई है। रेलवे बोर्ड के अनुसार प्रयागराज स्टेशन पर उमड़ रही अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से विक्रमशिला को रद किया गया है। मालदा रेल मंडल ने इसकी सूचना जारी की है। विक्रमशिला के रद रहने के कारण दूसरी ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ेगा।
इधर, ट्रेन के रेड रहने से भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर अभयपुर और किऊल के यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। जनवरी माह के आखिरी और फरवरी माह के पहले सप्ताह मैं भी विक्रमशिला एक्सप्रेस अप और डाउन दिशा में दो-दो दिन रद थी। महाकुंभ के दौरान जो यात्री प्रयागराज की ओर जा रहे हैं या वहां से आ रहे हैं, उनके लिए रेलवे ने पूर्ण रूप से व्यवस्था की हुई है।