ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: बिहार की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का बर्थ डे सेलिब्रेशन, तलवार से...

Bihar News: बिहार की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का बर्थ डे सेलिब्रेशन, तलवार से काटा केक; अश्लील गानों पर खूब लगे ठुमके VIDEO VIRAL

Bihar News: बिहार के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक प्रोफेसर तलवार से केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

03-Feb-2025 01:03 PM

By Ajit Kumar

Bihar News: बिहार की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर का ऐसे जन्मदिन मनाया गया, जैसा कभी किसी शिक्षक का बर्थ डे सेलिब्रेट नहीं किया गया होगा। भागलपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ने न सिर्फ तलवार से केक काटा बल्कि बैग ग्राउंड में बज रहे अश्लील गानों ने छात्र-छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, स्कूल हो, कॉलेज हो या यूनिवर्सिटी इसे विद्या के मंदिर के रूप में जाना जाता है लेकिन इसी विद्या के मंदिर में जब हदें पार हो जाएं तो सवाल उठने लगते हैं। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर के जन्मदिन के मौके पर सारी हदें पार हो गईं। प्रोफेसर ने न सिर्फ तलवार के केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया बल्कि फूहड़ अश्लील गानों पर खूब मस्ती की गई।


इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर की खूब निंदा हो रही है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्र आरजेडी ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि किसी भी शिक्षण संस्थान में इस तरह की परंपरा की शुरुआत चिंता का विषय है। आरजेडी ने इसे आपत्तिजनक बताया है और सहायक प्रोफेसर दिव्यानंद देव पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने और उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग कर दी है।


उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद हिंदी विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसर के समर्थन में कुलपति से मुलाकात की है और सभी आरोपों को गलत बताया है। छात्र-छात्राओं ने कहा है कि उनलोगों के द्वारा केक का इंतजाम किया गया था। दिव्यानंद देव एक अच्छे प्रोफेसर हैं लेकिन कुछ लोग साजिश के तहत उन्हें फंसाना चाहते हैं। छात्रा छात्राओं को कहना है कि सारा आयोजन उन लोगों के द्वारा किया गया था, ऐसे में अगर कार्रवाई करनी ही है तो उनके ऊपर किया जाए, प्रोफेसर निर्दोष हैं।