ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / bhagalpur-news / मक्का, मशरूम और जर्दालू आम से लेकर ड्रोन डेमो तक, भागलपुर में कृषि...

मक्का, मशरूम और जर्दालू आम से लेकर ड्रोन डेमो तक, भागलपुर में कृषि मेगा शो पीएम मोदी के दौरे के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे. जहां वो जीआइ टैग प्रोडक्ट का अवलोकन करेंगे। इसके लिए कतरनी चूड़ा-चावल, जर्दालू आम का जूस, लीची जूस, केला व हनी का लाइव डेमोस्ट्रेशन के लिए स्टॉल सजाए जाएंगे।

09-Feb-2025 08:38 AM

By First Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर कृषि विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि इस मौके पर जीआई टैग प्राप्त कतरनी चूड़ा-चावल, मनराजी लीची, जर्दालू आम का जूस और हनी समेत स्थानीय कृषि उत्पादों के विशेष स्टॉल सजाए जाएंगे।


ड्रोन तकनीक से दवा छिड़काव का लाइव डेमो भी होगा। किसानों को हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सात निश्चय पार्ट-2 मॉडल भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा मोटे अनाज के उत्पादन और भागलपुर के प्रसिद्ध मक्का से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री के आगमन के वक्त जर्दालू आम के मंजर वाले पेड़ दिखेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए जर्दालू आम का जूस, जैम और अमोट प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। भागलपुर के मशरूम हट की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।


भागलपुर के मक्का के निर्यात से जुड़े उद्योगों की संभावनाएं भी प्रधानमंत्री के सामने रखी जाएंगी। प्रसंस्करण के जरिए कुरकुरे, कॉर्न फ्लेक्स और पॉपकॉर्न जैसे उत्पादों की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। सभा की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं का भागलपुर दौरा होगा। 15 फरवरी से पहले नेताओं का आना शुरू होने की उम्मीद है।


जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अगुवाई में लगातार बैठकें हो रही हैं। कार्यकर्ता इस सभा को ऐतिहासिक बनाने और विपक्ष के लिए मिसाल पेश करने की तैयारी में जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से भागलपुर के किसानों के लिए विशेष सौगात की उम्मीद है। क्या यह दौरा भागलपुर की कृषि और उद्योग में नए अवसरों का द्वार खोलेगा? इसका जवाब 24 फरवरी को मिलेगा।