ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar Crime : बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर डाली हत्या,...

Bihar Crime : बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर डाली हत्या, इलाके में मचा हडकंप

Bihar Crime : ग्रामीणों में चर्चा है कि शराब बेचने के होड़ में यह पूरा विवाद हुआ है। जिसके बाद दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई।

03-Feb-2025 03:13 PM

By First Bihar

Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता हुआ यही नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, भागलपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डाला है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी है। मारपीट में बड़े भाई प्रमोद चौधरी के साढू सुबोध चौधरी पर भी मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है । मृतक की पहचान एतवारी पासवान ( 35 वर्ष) के रूप में की गई है। 


वहीं, मारपीट में बड़े भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए मायागंज में भर्त्ती कराया गया है। घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर पुसिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वही डीएसपी विधि व्यवस्था चन्द्रभूषण भी पहुंचे और मामले की जानकारी उन्होंने भी ली है।


इधर,घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि शराब बेचने के होड़ में यह पूरा विवाद हुआ है। जिसके बाद दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे इलाज के लिए जगदीशपुर सीएससी ले जाया गया जहां से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया मृतक के परिजनों के फर्द बचान आने पर मामला स्पष्ट हो पाएगा।