Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
15-May-2025 01:57 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर में सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में बुधवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जब एक ई-रिक्शा पलटने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के गंगाधर दास की पुत्री अनू प्रिया के रूप में हुई है। अनू प्रिया अपने नाना निरंजन दास के घर बेलडीहा गांव आई हुई थी और कुछ दिनों से यहीं रह रही थी।
गांव में पंचायत द्वारा कूड़ा-कचरा उठाने के लिए सड़क किनारे एक ई-रिक्शा खड़ा किया गया था। चालक ई-रिक्शा में चाभी लगाकर छोड़ गया था। इस दौरान खेल रही अनू प्रिया ई-रिक्शा पर चढ़ गई और गलती से एक्सीलेटर को तेज घुमा दिया। इससे ई-रिक्शा अचानक तेज गति से चल पड़ी और सड़क किनारे गहरे खाई में गिर गई, जिसके नीचे वह दब गई।
ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को हटाकर गंभीर रूप से घायल अनू प्रिया को महगामा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से ननिहाल में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी।
वहीं, सनोखर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की ओर से किसी भी प्रकार का लिखित शिकायत नहीं दिया गया है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने इस घटना और चालक की लापरवाही को लेकर काफी रोष व्यक्त किया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। बिना लाइसेंस के चालक की नियुक्ति पंचायत द्वारा कैसे की गई, यह भी सवाल उठ रहा है। इस घटना ने पंचायतों में ई-रिक्शा संचालन और चालक की नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।