बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
09-Feb-2025 11:30 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षा विभाग इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं ट्रांसफर -पोस्टिंग या फिर सस्पेंड करने की खबरें निकल कर सामने आ रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां भागलपुर के एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ पिछले दिनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए BPSC शिक्षक पर विभाग का डंडा चला है। अब इस शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
वहीं, निलंबन की अवधि में शिक्षक को क्या करना है, इसकी भी जानकारी दे दी गयी है। डीपीओ स्थापना ने मामले में कार्रवाई करते हुए पत्र जारी कर दिया है। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर तरफ शिक्षक के इस घिनौने कृत्य की निंदा की जा रही है। इसके बाद अब इस मामले में यह एक्शन लिया गया है।
दरअसल, गोराडीह के मध्य विद्यालय करहरिया में एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये शिक्षक तरुण कुमार तांती को डीपीओ स्थापना देवनारायण पंडित ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया है। निलंबन की अवधि में आरोपी शिक्षक तरूण कुमार तांती प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर के कार्यालय जाकर अपनी हाजिरी बनायेंगे।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसे लेकर पत्र जारी करते हुए कहा है कि बीईओ की रिपोर्ट के अनुसार एक छात्रा के प्रति नाकारात्मक सोच के साथ उक्त शिक्षक द्वारा गलत व्यवहार किया जा रहा था। पकड़े जाने पर ग्रामीणों के द्वारा उक्त शिक्षक के साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों द्वारा थाना गोराडीह को सूचित करने पर पुलिस आरोपी शिक्षक को लेकर थाने गयी।
इधर, पदाधिकारी ने कहा है कि उक्त मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गोराडीह बीईओ से प्राप्त प्रतिवेदन एवं अनुशंसा तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आलोक में विद्यालय के छात्रा के साथ गलत व्यवहार के आरोप में विद्यालय अध्यापक (टीआरई-2) तरुण कुमार तांती को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। डीईओ ने कहा है कि शिक्षक के खिलाफ आरोप पत्र अलग से जारी किया जायेगा।