ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

Bihar News: बहाली विवाद में घिरे रहने वाले सबौर कृषि विश्वविद्यालय पर चला सरकारी डंडा...अब बहाली का अधिकार छीन जायेगा, डिप्टी CM 'सिन्हा' का बड़ा प्रहार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर पर बहाली में धांधली के आरोपों के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है। विधानसभा में संशोधन विधेयक 2025 पेश कर विश्वविद्यालय से नियुक्ति का अधिकार छीना जा रहा है। अब बहाली BPSC और अन्य आयोग के जरिए होगी।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय बहाली विवाद, सबौर यूनिवर्सिटी नियुक्ति घोटाला, Bihar Agriculture University Bill 2025, कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, सबौर विवि नियुक्ति नियम बदलाव, बिहार बीपीएससी बहाली, B

21-Jul-2025 01:49 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर का विवादों से गहरा नाता रहा है. यहां नियुक्ति में बड़े स्तर पर खेल किया जाता है. नियुक्ति में धांधली की शिकायत से सरकार भी परेशान है. लिहाजा राज्य सरकार विश्वविद्यालय से नियुक्ति का अधिकार वापस लेगी. इसके लिए विधानमंडल के चालू सत्र में बिहार कृषि विध्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया गया है.

विधानसभा में विधेयक...कृषि विवि के अधिकार पर चला डंडा

विधि विभाग द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया है. इसके माध्यम से नियमों में बदलाव किया जायेगा. अब कृषि विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय शिक्षक, शोध एवं प्रसार शिक्षा तथा अन्य संबंधित पदों का सृजन राज्य सरकार की अनुमति से किया जायेगा. इन पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना कृषि विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग या राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत अन्य अयोगों को भेजा जायेगा.  इसके साथ ही तकनीकी और अराजपत्रित पदों का सृजन विश्वविद्यालय राज्य सरकार की अनुमति से करेगा. इन पदों पर नियुक्ति की अधियाचना कृषि विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी सेवा आयोग या राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अन्य आयोग को भेजा जायेगा,ताकि बहाली की प्रक्रिया पूरी हो सके.  

सबौर विवि से छीन गया अधिकार

कृषि विभाग की तरफ से कहा गया है कि, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में की गई नियुक्ति विवादों में है. इस संबंध में लगातार शिकायत मिल रही है. अभ्यार्थियों एवं अन्य लोगों के द्वारा तरह-तरह की जानकारी दी जा रही है .जिससे नियुक्ति की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता पर प्रश्न उठता है .बिहार सरकार के अन्य विश्वविद्यालयों में ऐसे पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा किए जाने का प्रावधान किया गया है. ऐसे में बिहार कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 2010 की विभिन्न धाराओं में संशोधन आवश्यक समझा गया है .

नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियम में बदलाव जरूरी-कृषि विभाग

कृषि विभाग की तरफ से लाये गए विधेयक में कहा गया है कि, कृषि अनुसंधान, शिक्षा की गुणवत्ता, व्यवस्था को विकसित करने तथा नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, विवाद मुक्त एवं विश्वसनीय तरीके से योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो, इसके लिए धारा में संशोधन जरूरी है.