ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar Bhumi: बिहार में दूर होगी जमीन से जुड़ी हर समस्या, दाखिल खारिज...

Bihar Bhumi: बिहार में दूर होगी जमीन से जुड़ी हर समस्या, दाखिल खारिज को लेकर विभाग ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर दौरे पर पहुंचे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भूमि सुधार, दाखिल-खारिज और राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र व पारदर्शी निपटारे के निर्देश दिए।

25-Dec-2025 06:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के प्रधान सचिव सीके अनिल गुरुवार को भागलपुर पहुंचे। भागलपुर पहुंचते ही जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।


बैठक के दौरान जिले में चल रहे भूमि सुधार कार्यों, दाखिल-खारिज की स्थिति और राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति जानने के लिए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। साथ ही अब तक हुई प्रगति, लंबित मामलों की संख्या और उनके कारणों पर भी गहन चर्चा की गई। 


कार्य प्रगति रिपोर्ट के विश्लेषण के जरिए यह भी परखा गया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम हो रहा है या नहीं। सीके अनिल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी लंबित मामलों का शीघ्र और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। 


उन्होंने राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन, जवाबदेही सुनिश्चित करने और जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जा सके।