ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / होली खेलने ससुराल गये 3 दोस्तों को मारी गोली, दो की मौत, तीसरे...

होली खेलने ससुराल गये 3 दोस्तों को मारी गोली, दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

भागलपुर के नवगछिया में होली के दौरान ससुराल आए तीन युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। इस हमले में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

05-Mar-2026 02:48 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: होली के मौके पर ससुराल आए तीन युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।


मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा निवासी गुलशन कुमार (20), पिता सदानंद मंडल और नीरज कुमार (24), पिता अनिल मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अजेश कुमार, पिता विजय कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।


मृतक गुलशन कुमार के भाई मिथलेश मंडल ने बताया कि होली के मौके पर उसका भाई अपने दो दोस्तों और पत्नी के साथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोरकहिया स्थित ससुराल आया था। पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद तीनों युवक अपने मौसिया ससुराल बोरवा गए थे।वहां से बुधवार शाम करीब चार बजे वे निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। रातभर खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।


गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कलबलिया धार के पास सड़क किनारे दोनों युवकों का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।