BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
14-Mar-2026 05:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Project: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई जिलों में नई सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर शहर के बीचोबीच फोरलेन सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के कारण लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है।
योजना के तहत लोहियापुल से अलीगंज बायपास तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क आगे चलकर जगदीशपुर बायपास से जुड़ेगी और फिर भलजोर फोरलेन तथा मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन से भी कनेक्ट हो जाएगी। इससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वर्तमान में लोहियापुल से अलीगंज बायपास की ओर जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन फोरलेन बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और आवागमन भी आसान हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क के बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। पहले बिजली के खंभों की वजह से निर्माण कार्य में कुछ बाधाएं आ रही थीं, लेकिन अब इस पर सहमति बन गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर तक इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।