खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Aug-2021 09:23 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन काफी एक्टिव हो गया है. इसी कड़ी में जेल में विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जेल प्रशासन ने बेउर जेल में बंद 12 कुख्यतों को बेउर जेल से भागलपुर के दो जेलों में शिफ्ट कर दिया है. बेउर जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दो वाहनों से बेउर जेल से ले जाया गया है.
बताया जा रहा है कि इन 12 कुख्यातों में उज्ज्वल सिंह, सागर यादव उर्फ सागर कुमार, साेनू सिंह, राहुल जयकार, गाेलू कुमार और मंजीत कुमार काे भागलपुर स्पेशल सेंट्रल जेल भेजा गया जबकि मुन्ना सिंह, शुभम उर्फ चढ़वा, सिकंदर यादव, टिंकू कुमार, विक्की पांडेय, छाेटू उर्फ प्रिंस काे शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल भेजा गया है.
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव की वजह से इससे पहले बेउर जेल प्रशासन 10 कुख्याताें काे भागलपुर के इन्हीं दाेनाें जेल में शिफ्ट कर चुका है. अभी इस जेल में बंद 28 अाैर कुख्याताें काे भागलपुर के इन्हीं दाेनाें जेलाें में शिफ्ट किया जाना है. इन 28 की सूची बनाने में जेल प्रशासन जुटी है.