Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
09-Apr-2025 01:56 PM
By First Bihar
Student death: बेतिया जिले के बैरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद घटना बुधवार सुबह लगभग 9 बजे बैरिया थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर घटी।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र मुमताज आलम बैरिया प्राथमिक विद्यालय से अपने घर लौट रहा था। उसके हाथ में किताबें और सतू से भरा लिफाफा था। इसी दौरान नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक, जो बेतिया की दिशा से आ रहा था, ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बैरिया पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी कलीम मियां के 12 वर्षीय पुत्र मुमताज आलम के रूप में हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे को स्कूल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि जब विद्यालय में मध्याह्न भोजन (टिफिन) की व्यवस्था थी, तो छात्र बाहर कैसे निकल गया? इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार ने बताया कि मुमताज पांचवीं कक्षा का छात्र था और टिफिन ब्रेक के दौरान वह विद्यालय से बाहर चला गया था।जैसे ही घटना की जानकारी इलाके के लोगों को मिली तब से शोक और आक्रोश का माहौल कायम है।