अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता
29-Jan-2026 04:19 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने विपिन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित 4 विशिष्ट शिक्षकों को लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) गार्गी कुमारी ने 27 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे पीएम विपिन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षक डॉ. सुमन सिंह, आबिदा असद, अमृता कुमारी एवं सोनम शर्मा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। कक्षाओं में पठन-पाठन की कोई गतिविधि संचालित नहीं हो रही थी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित शिक्षक अक्सर उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय छोड़ देते थे। निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कक्षा संचालन के बजाय आपसी बातचीत में व्यस्त मिले, जो गंभीर अनुशासनहीनता का मामला है। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह विद्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय और समाहरणालय के निकट स्थित होने के बावजूद शिक्षकों में किसी प्रकार का भय या जिम्मेदारी का भाव नहीं दिखा। इसे शिक्षा विभाग ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।
इस प्रकरण में चारों शिक्षकों को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के दौरान उन्हें अन्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है। सोनम शर्मा को उच्च विद्यालय वाल्मीकिनगर, डॉ. सुमन सिंह को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेरहवा दोन (रामनगर), आबिदा असद को उच्च माध्यमिक विद्यालय गोबरहिया दोन तथा अमृता कुमारी को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलाही टोला भेजा गया है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट