Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
23-Aug-2025 10:20 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में घूसखोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जबकि आए दिन विजिलेंस की टीम ऐसे रिश्वतखोरों को रंगेहाथों दबोचती है और सजा दिलाती है। इतना कुछ होने के बावजूद भी कुछ घूसखोर सुधरने का आज भी नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से आ रही है, जहां राजस्व कर्मचारी के घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। साथ बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है।
दरअसल बैरिया प्रखंड क्षेत्र के उतरी पटजिरवा पंचायत में तैनात पूर्व हल्का कर्मचारी मोब्बसिर हसन का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वे दाखिल-खारिज के नाम पर लगभग चार हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता हसनयान हवारी की ऑडियो बातचीत भी सुनाई देती है, जिसमें वह कह रहा है कि छह महीने से पैसा देने के बावजूद उसका काम पूरा नहीं हुआ। वह कर्मचारी से साफ जवाब मांगते हुए कह रहा है कि या तो काम कीजिए या फिर मेरा पैसा लौटा दीजिए।
इस वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मीडिया द्वारा संबंधित कर्मचारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अंचल अधिकारी से भी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, मगर उनसे भी संपर्क नहीं हो सका।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से राजस्व कर्मचारी मोब्बसिर हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध उगाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है और अब मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि दोष सिद्ध होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई भी सरकारी कर्मी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांचोपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।