ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / bihar / Bihar News: सरस्वती पूजा में रील बनाने को लेकर GMCH में जमकर मारपीट,...

Bihar News: सरस्वती पूजा में रील बनाने को लेकर GMCH में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बेतिया के GMCH में सरस्वती पूजा के दौरान रील बनाने को लेकर छात्रों और बाहरी युवक के बीच जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

24-Jan-2026 02:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: खबर बेतिया से हैं जहां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) परिसर में सरस्वती पूजा के अवसर पर रील बनाने को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक मेडिकल छात्र और बाहर से आए एक युवक के घायल होने की बात कही जा रही है। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के अनुसार, बाहर से आया एक युवक अपने मेडिकल छात्र मित्र से मिलने जीएमसीएच परिसर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कुछ छात्रों ने उसे परिसर में घूमते हुए देखा और उससे पूछताछ की। युवक ने अपने दोस्त से मिलने की बात कही, लेकिन छात्रों ने उससे फोन पर बात कराने को कहा। इसी बीच युवक का दोस्त फोन रिसीव नहीं कर सका, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान युवक के साथ हाथापाई की गई, जिसमें वह घायल हो गया। वहीं बीच-बचाव करने आए कुछ मेडिकल छात्रों को भी चोटें लगने की सूचना है। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


इस संबंध में टीओपी प्रभारी मदन माझी ने बताया कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज परिसर में रील बनाने का प्रयास कर रहे थे, जिसका छात्रों ने विरोध किया। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि घायल युवक को नगर थाना बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर हमारा चैनल किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है।