ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता

Home / bihar / बेगूसराय में दो मृतक समेत सभी सात लोगों के कोरोना जांच रिपोर्ट आए...

बेगूसराय में दो मृतक समेत सभी सात लोगों के कोरोना जांच रिपोर्ट आए हैं निगेटिव : डीएम

28-Mar-2020 05:34 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय से सात व्यक्तियों का कोरोना वायरस सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था और सभी के रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। यहां संक्रमण से संबंधित एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है। यह जानकारी डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को दी।


डीएम ने बताया कि गुरुवार की शाम बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक तथा रात में साहेबपुर कमाल की एक महिला की मृत्यु हो गई थी। लोगों ने इसे कोरोना से संबंधित संदिग्ध मौत बताया था। लेकिन मृत्यु के बाद दोनों व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए और दोनों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। इससे पूर्व भी पटना भेजे गए पांच व्यक्तियों का सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आया है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 15 लोगों को भर्ती कराया गया है। जबकि विदेश एवं बाहर से आए लोगों की संख्या चार हजार से अधिक हो गई है तथा सभी को होम क्वारेन्टाइन में रखा गया है।


डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 एवं लॉकडाउन से उत्पन्न स्थितियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अयोध्या उच्च विद्यालय (ज्ञान भारती स्कूल) एवं बस स्टैंड के रैन बसेरा में आपदा राहत केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रवासी मजदूर एवं शिक्षकों को आवासन एवं भोजन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बेगूसराय के मजदूरों के साथ जिला में प्रवासी मजदूर सहायता कोषांग का गठन किया गया है। जिसके नोडल पदाधिकारी श्रम अधीक्षक को बनाया गया है, इस कोषांग के द्वारा देश में लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में मजदूरों के फंसे होने की स्थिति में उनसे संपर्क कर सूचना प्राप्त किया जाएगा। जिससे कि राज्य स्तर पर ऐसे मजदूरों के लिए संबंधित राज्य में आवासन एवं भोजन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराया जा रहा है। 


अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि होम क्वारेन्टाइन के लिए चिन्हित व्यक्ति के भी बाहर घूमने की सूचना मिल रही है जो गलत है, ऐसे व्यक्ति घर में भी इधर-उधर ना जाएं सतर्कता बरतें तथा कोरोना वायरस से संबंधित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल और आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।