ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / bihar / बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई सात, दो नये मामले भी...

बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई सात, दो नये मामले भी तबलीगी जमात से जुड़े

12-Apr-2020 02:00 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की देर रात आए जांच रिपोर्ट में फिर से बेगूसराय के 40 एवं 63 उम्र के दो लोगों का कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है। जिसमें से एक युवक का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे होम क्वारेन्टाइन कर दिया गया है। जबकि छह संक्रमितों का इलाज आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। शनिवार की रात जिन दो लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, वह भी तबलीगी जमात से जुड़े संक्रमित के सम्पर्क के बताए जा रहे हैं। दो और लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक हलके में खलबली मची हुई है


डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने दो नये मामले पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया और सघन और तेज की जा रही है। लॉकडाउन के अनुपालन में भी काफी सख्ती बरती जा रही है। सील किए गए सभी मोहल्लों मैं सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा लोगों को घर से निकलने में पूरी तरह से रोक दिया गया है। सील किए गए गांव-मुहल्लों में अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए घर-घर जांच की जा रही है। अब तक 553 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है।इधर विदेशी लोगों द्वारा भ्रमण किए गए सभी जगहों को पूरी तरह से सील कर बीएमपी के हवाले करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार पूछताछ कर विभिन्न इनपुट जुटा रहे हैं।


बता दें कि पिछले महीने बेगूसराय एवं आसपास के क्षेत्रों में धर्म का प्रचार करने के लिए जमात से जुड़े 10-12 इंडोनेशियाई नागरिक आए थे तथा उन लोगों ने यहां एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में रुक कर प्रचार प्रसार किया और वापस लौट गए। उसके बाद दस लोग पिछले महीने से बछवाड़ा, मंसूरचक एवं उसके आसपास के क्षेत्र के विभिन्न टोला, मुहल्ला एवं मस्जिदों में जाकर जमात के कार्यों को पूरा कर रहे थे। छह अप्रैल को सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने तबलीगी जमात से वापस आकर बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कादराबाद गांव में छुपकर इस्लामी धर्म का प्रचार कर रहे दूसरे जगह के दस लोगों को हिरासत में लेकर कोरोना की जांच कराया था। जिसमें विदेशी नागरिक के सम्पर्क में आने वाले पांच लोगों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुका है।