ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / बेगूसराय में 5 लाख के लिए छात्र का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद,...

बेगूसराय में 5 लाख के लिए छात्र का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद, गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी से छात्र का अपहरण कर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्र सकुशल बरामद, आरोपियों की तलाश जारी।

03-Jan-2026 09:43 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी वार्ड नंबर–8 से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने पढ़ाई के दौरान एक छात्र का अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता के चलते अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।


अपहृत छात्र की पहचान रामदीरी महाजी वार्ड नंबर–8 निवासी पंकज पासवान के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार गांव स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ अपराधियों ने मौका देखकर उसे जबरन उठाया और अपहरण कर लिया।


अपहरण के बाद बदमाशों ने दीपक के पिता पंकज पासवान को फोन कर ₹5 लाख की रंगदारी की मांग की। बताया जा रहा है कि पंकज पासवान वर्तमान में गुजरात में रहते हैं। रंगदारी की मांग होते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल मटिहानी थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए  सदर डीएसपी - 1 आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और लगातार छापेमारी करते हुए अपहृत छात्र दीपक कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से छात्र की जान बच सकी और परिजनों ने राहत की सांस ली।


छात्र की बरामदगी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मटिहानी थाना पहुंचे और अपहरण के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाना का घेराव कर दिया। परिजनों का स्पष्ट कहना था कि जब तक अपहरण की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे थाना परिसर से नहीं हटेंगे।


काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया, जिसके बाद लोगों का आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में बेगूसराय जिले में अपहरण और हत्या जैसी कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले मोबाइल व्यवसायी युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया था, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर आम लोगों में दहशत और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। फिलहाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्र सुरक्षित है, लेकिन यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।