ब्रेकिंग न्यूज़

‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल

Home / bihar / बेगूसराय में पुलिस वाहन और तेल टैंकर की भीषण टक्कर, SI समेत तीन...

बेगूसराय में पुलिस वाहन और तेल टैंकर की भीषण टक्कर, SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर पुलिस 112 वाहन और तेल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टैंकर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

14-Jan-2026 07:53 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसे गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है या वे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।


बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पुल के पास 112 पुलिस वाहन और एक तेल टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिस वाहन पर सवार एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घायलों को तत्काल इलाज के लिए बछवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 112 पुलिस वाहन मुरली टोल से फतेहा की ओर जा रहा था, तभी रसीदपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन के एयरबैग खुल गए, इसके बावजूद सब-इंस्पेक्टर के.डी. पासवान समेत तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।


घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तेल टैंकर को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।