ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / bihar / बेगूसराय में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल,...

बेगूसराय में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, 4 गिरफ्तार

बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई। चार अपराधी गिरफ्तार किए गए जबकि कुख्यात नीरज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया।

20-Nov-2025 08:38 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी नीरज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया और मौके से हथियारों का जखीरा बरामद किया। 


बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद एसपी मनीष ने तेघरा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि  मथुरापुर दियारा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसी क्रम में कुख्यात नीरज कुमार के पैर में गोली लग गई। 


एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में हथियारों से लैस अपराधियों का एक गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए चारों को दबोच लिया।


गिरफ्तार अपराधियों में नीरज कुमार, नीरज सिंह, कन्हैया कुमार, विकास सिंह और विष्णु कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक रेगुलर राइफल, एक देसी राइफल, एक पिस्टल, एक कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, मोबाइल और कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि समय रहते हुई इस कार्रवाई के कारण दियारा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को रोका जा सका है। पुलिस टीम पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।